परशुराम जयंती को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज ने की बैठक

शिवम गर्ग संवाददाता-

घिरोर,

ब्राह्मण समाज की बैठक मंगलवार को कस्बा के पंडित शंभूनाथ इंटर कॉलेज स्थित में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के रविन्द्र मिश्रा ने की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पाण्डेय, परशुराम यात्रा के संयोजक धनेश मिश्रा उर्फ बॉबी के नेतृत्व में 19 अप्रैल को मैनपुरी नगर में होने वाली परशुराम जयंती शोभायात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष पांडेय, मुकेश पंडित,आलोक मिश्रा,पंकज दीक्षित, संजीव मिश्रा की मौजूदगी में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौरान भगवान परशुराम यात्रा को लेकर अधिक से अधिक सख्या में पहुंचने के साथ ही जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यात्रा के संयोजक धनेश मिश्रा ने कहा कि कस्बा के साथ ही क्षेत्र से भी एक के साथ कम से पांच लोगों को लेकर आना है। जिससे शोभा यात्रा में चार चांद लग सके। यात्रा से पूर्व सुबह यज्ञ का अयोजन होगा। 19 अप्रैल को नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इस अवसर पर अनिल मिश्रा , संदीप तिवारी , भोलू मिश्रा, राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, भरत दुबे , गिरजा शंकर, गोलू मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, अतुल मिश्रा, प्रदीप तिवारी, पंकज दीक्षित, देवेन्द्र मिश्रा,श्याम मिश्रा, सुधीर, प्रदीप उपाध्याय, आलोक दीक्षित सहित आदि लोग मौजूद थे।