नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक व दूरदर्शी कदम : रेनू गौड़

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी, कासगंज के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, सोरों गेट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य रेनू गौड़ ने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

रेनू गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं अवसर प्रदान करने हेतु निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भूमिका प्रदान करने का माध्यम बनेगा।

प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला आईटी सह संयोजक एवं प्रभारी अजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।