फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों के तबादले, परमदीप सिंह सैनी को मिली नई जिम्मेदारी

फिरोजपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

इस क्रम में परमदीप सिंह सैनी को फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्यालय स्तर पर डिप्टी सीसीएम/जी (हेडक्वार्टर) के पद पर कार्यरत बसंत कुमार को फिरोजपुर मंडल का वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) बनाया गया है।

रेलवे के इस प्रशासनिक फेरबदल को मंडल में यात्री सेवाओं और माल ढुलाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से मंडल में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।