पीलीभीत में जिला अधिकारी के आसू लिपिक से बात करते हुए भावनाओं में बह गया किसान नेता। जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के सरकारी नंबर पर आसूलिपिक से बात कर जिलाधिकारी को धमकी देना पड़ा भार

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में जिला अधिकारी के आसू लिपिक से बात करते हुए भावनाओं में बह गया किसान नेता।

जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के सरकारी नंबर पर आसूलिपिक से बात कर जिलाधिकारी को धमकी देना पड़ा भारी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार.

वीडियो जारी कर माफी मांगने के बावजूद भी किसान नेता बलजिंदर सिंह के खिलाफ आशु लिपिक नरेश वर्मा की शिकायत पर पूरनपुर कोतवाली में किया गया मुकदमा दर्ज।

किसान नेता ने फोन पर पीलीभीत जिलाधिकारी के लिए धमकी दी थी कि अगर पूरनपुर मंडी में आए तो घेर घेर कर मारूंगा।

ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुरे जिला प्रशासन में खलबली मच गई।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आशुलिपिक नरेश वर्मा के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर पूरनपुर कोतवाली में अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव आरोपित किसान नेता बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम मुझा कला थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 352, 351(2)बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित किसान नेता को जेल भेज दिया गया है।

आपको बताते चलें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह उम्रदराज और काफी सुलझे हुए अधिकारी हैं,और जनता की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हैं और उनकी शिकायतों के समाधान को संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देश भी देते हैं।मगर जिलाधिकारी को आज इस तरह की धमकी देने से कई सवाल खड़े हो गए हैं,क्या नेतागण जब चाहे अपनी सीमा को लांघकर इस तरह की अशोभनीयें धमकी भरी बातें कर सकते हैं।