तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, क्षेत्र पंचायत सदस्य की दर्दनाक मौत


पूरनपुर,पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी मौजूदा क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्मान गाजी की खुटार कस्बा स्थित तिकुनिया कुसमा मोड़ पर सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। बाइक सवार बुजुर्ग क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि वह अपने भतीजे मोहम्मद हाशिम और पोते अब्दुल के साथ लखीमपुर खीरी के एक गांव से एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उस्मान गाजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा हाशिम घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी निसारा बेगम समेत परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।