टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली कूच: बड़ी संख्या में शिक्षक रैली के लिए रवाना

पीलीभीत।टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के आह्वान पर शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में मांग को लेकर आकस्मिक अवकाश लेकर जिले के सभी शिक्षक 4 अप्रैल को नईदिल्ली के रामलीला मैदान में होने बाले विशाल रैली को लेकर पूरनपुर से करीब 350 और जिले से करीब 950 शिक्षक ट्रेन एवं बसों से रवाना हो गए है।
विशाल रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, मंत्री विमल कुमार, संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, विजय शर्मा, विपिन दीक्षित, अवनीश कुमार अवस्थी, रईस अहमद, अरशद खां, रितुल कुमार सिंह, अशोक कुमार, मोरपाल, प्रमोद पाण्डेय, पवित्रा नंदन, राजीव, देवेश कुमार, जयप्रकाश गंगवार, संजीव पाण्डेय, कमलेश कुमार, पूरनलाल, अर्जुनसिंह सिंह गंगवार सहित सैकड़ों शिक्षक रवाना हुए।