मध्य रेल का मेगा ब्लॉक 05 अप्रैल को, हार्बर लाइन की कई सेवाएं रहेंगी रद्द

मध्य रेल का मेगा ब्लॉक 05 अप्रैल को, हार्बर लाइन की कई सेवाएं रहेंगी रद्द

पनवेल-वाशी के बीच 5 घंटे रहेगा ब्लॉक, विशेष लोकल ट्रेनें भी चलेंगी

मुंबई। मध्य रेल, मुंबई मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के रखरखाव हेतु दिनांक 05.04.2026 (रविवार) को उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग एवं मेंटेनेंस कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक संचालित किया जाएगा। यह जानकारी मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने दी।

हार्बर लाइन पर ब्लॉक

मध्य रेल के अनुसार पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच (पोर्ट लाइन को छोड़कर) अप एवं डाउन हार्बर लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से शाम 16:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द

ब्लॉक के चलते पनवेल से CSMT की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं 10:33 बजे से 15:49 बजे तक रद्द रहेंगी।

वहीं CSMT से पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं 09:45 बजे से 15:12 बजे तक रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं भी प्रभावित

पनवेल से ठाणे जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर सेवाएं 11:02 बजे से 15:53 बजे तक रद्द रहेंगी।

इसके अलावा ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं 10:01 बजे से 15:20 बजे तक रद्द रहेंगी।

विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी

ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु CSMT मुंबई?वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

साथ ही ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं ब्लॉक के दौरान ठाणे?वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा पोर्ट लाइन सेवाएं ब्लॉक अवधि में बेलापुर/नेरुल से उरण स्टेशनों के बीच सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें तथा असुविधा के लिए सहयोग करें।

डॉ. स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल