जिला पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। गौकश बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला।  पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान वाजिद पुत्र नत्थू खान निवासी म

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत/
मो 9719672920

जिला पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

गौकश बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान वाजिद पुत्र नत्थू खान निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत नामक एक गौकश बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल गौकश बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर भेजा गया जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया गया है।

हमले में एक सिपाही बाल बाल बचा।

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने प्रयुक्त मोटरसाइकिल,एक तमंचा व कारतूस, तथा प्लास्टिक के थैले में रस्सी का टुकड़ा दो पैकेट काली पन्नी,एक प्लास्टिक का कट्टा तथा प्लास्टिक का तिरपाल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी वाजिद का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इसी अपराधी के द्वारा कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र में दिनांक 22 एवं 24 मार्च 2026 को प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में सगीर उर्फ गोविंद पुत्र नत्थू खान निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खान जनूबी कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत प्रकाश में आया है।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा अपराध रोकने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल पर सवार गौकश बदमाश के द्वारा हमला किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, उप निरीक्षक अतुल चौधरी, मोहित सिंह, हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार,कांस्टेबल रवि कुमार,परमजीत सिंह,रजत चौहान,प्रबल प्रताप सिंह शामिल रहे हैं।