पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से युवक ने किया दुष्कर्म,पीड़िता की शिकायत पर धारा 69 के अंतर्गत मुख्य आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मुख्य आरोपी उवैद को जहानाबाद पुलिस ने पकड़क

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत/
मो 9719672920

पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से युवक ने किया दुष्कर्म,पीड़िता की शिकायत पर धारा 69 के अंतर्गत मुख्य आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मुख्य आरोपी उवैद को जहानाबाद पुलिस ने पकड़कर छोडा।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र से से एक आश्चर्यजनक मामला निकलकर प्रकाश में आ रहा है जहां शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया गया है,जब महिला ने युवक से शादी की बात कही तो युवक शादी से मुकर गया।महिला की शिकायत पर मुख्य आरोपी उबेद पुत्र अमीर अहमद सहित सात लोगों के खिलाफ थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा 69 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी उवैद को गिरफ्तार कर वहीं हारने की बात यह रही कुछ घंटे आरोपित को थाने में बिठाकर उसको जेल भेजने की बजाय पुलिस के द्वारा छोड़ दिया गया.पूरा मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्र बता रहे हैं दलालों के माध्यम से इस मामले में आरोपी पक्ष से मोटी रकम वसूली गई है।

सोचने की बात है क्या थानो मे महिला सुरक्षा केंद्र सिर्फ नाम के लिए बनाए गए हैं, या महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।