ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

अमित श्रीवास्तव
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के ओसाह गूढ़ा संपर्क मार्ग पर सेमरगंज के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार व चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं दूसरे को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप राजपूत पुत्र विश्राम 22 वर्ष निवासी बहुदा खुर्द, गांव के ही विनोद विश्वकर्मा पुत्र राजाराम के साथ कहीं जा रहे थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सी एच सी शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।