कंपोजिट विद्यालय मवैया में शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मान

कंपोजिट विद्यालय मवैया में शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मान

चकिया, चंदौली। शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय-समुदाय के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय मवैया में भव्य शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक और खंड शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य (विधायक, चकिया) एवं विशिष्ट अतिथि अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी, चकिया) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नव प्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर नव प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की इस पहल को सभी ने सराहा।

कक्षा 8 के विद्यार्थियों को विदाई

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

शिक्षकों और टीम का सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

LLF टीम से एजाजुल सर, मनोज मिश्रा सर, तथा ARP चकिया अजय कुशवाहा और रिजवान अहमद को सम्मान दिया गया।

इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे को शिक्षक हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुके, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश गांधी, दिनेश मौर्य, संदीप चौधरी, अनुपमा सिंह, रेनू जायसवाल, जलालुद्दीन, ऋषि यादव, जयप्रकाश मौर्य, आरती यादव, प्रियंका राय, श्रेया चौहान, ममता मिश्रा, नीतू मौर्य सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।