भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित: संगठनात्मक मजबूती पर जोर

धनौरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मद्देनजर जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार करना तथा संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करना था।

जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ तक पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि आगामी चुनावी गतिविधियों को देखते हुए मंडल स्तर पर समितियों का गठन जल्द किया जाएगा।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश, महामंत्री अंकित सैनी, मंडल उपाध्यक्ष जीवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, मंडल मंत्री राजबाला, संजीव चौधरी, विनेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष (धनौरा) जितेन्द्र प्रजापति सहित सभी मंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।