Chandauli News:चकिया नगर में श्रीराम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों व युवतियों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र


भगवान राम, सीता, हनुमान, मां काली व भारत माता की झांकियों से सजा नगर, नारी शक्ति व युवतियों की भागीदारी ने दिया सशक्त संदेश

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चकिया।रामनवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत चकिया में शुक्रवार को ठाकुर बाग राम जानकी मंदिर परिसर से हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों सारांश केसरी, किशन श्रीवास्तव, सरदार जीत सिंह, शशिकांत प्रजापति, संजीव विश्वकर्मा, सुजीत वर्मा, गोलू कुशवाहा, अरविंद कुमार सैनी अजय मिश्रा, विनय मद्धेशिया एवं अनूप कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता, हनुमान, भगवान शंकर एवं मां काली की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रथ पर सजी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और ?जय श्रीराम? के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा।

नगर की महिला सभासद ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवतियों ने विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया।भारतीय परिधान में सजी युवतियों ने मां काली, मां दुर्गा, भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप धारण कर हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए नगर भ्रमण किया। युवतियों की अधिक संख्या में भागीदारी ने नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।शोभायात्रा ठाकुर बाग से प्रारंभ होकर ब्लॉक तिराहा, सहदुल्लापुर, निर्भयदास तिराहा, गांधी पार्क, पूर्वी बाजार, मुहम्मदाबाद मार्ग होते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय मार्ग से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में देर शाम संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई।यात्रा में बटुकों द्वारा पारंपरिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सुरक्षा व्यवस्था कोतवाल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा संभाली गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
रामनवमी के इस आयोजन ने नगर में आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की अनूठी छटा बिखेरी।
इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,अभिमन्यु सिंह, उमाशंकर सिंह, डॉ प्रदीप मौर्या, संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, डॉ कुंदन गोड़, त्रिलोकी बिंद, सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, सुशील जायसवाल, आलोक जायसवाल, शिव रतन गुप्ता, बादल सोनकर, प्रमोद कुशवाहा, राममूरत कुशवाहा, मनोज गुप्ता, गुरुदेव चौहान, शिवम गुप्ता सोनू गुप्ता,सहित तमाम हिंदू संगठनों के लोग उपस्थित रहे।