नमाजियों को मिट्टी में मिला देने की धमकी देने वाले इंस्पेक्टर पर कार्यवाही कब

बीते तीन दिनों से मिट्टी में मिला देने की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

कुरावली/मैनपुरी-बीते तीन दिनों से वायरल हो रहे वीडियो के बाद अब पुलिस की निंदा तो हो ही रही है। जिसके साथ ही एक समाज में पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोश भी है। जिसपर अब समाज के प्रति दुर्व्यवहार करने वाले इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। लेकिन अब सवाल यह है कि तीन दिन बीतने के बाद भी इंस्पेक्टर पर कार्यवाही कब होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

ज्ञात हो कि ईद के दिन खुले में नमाज को लेकर थाना कुरावली पर तैनात इंस्पेक्टर ललित भाटी और नमाजियों के बीच तीखी बहस हुई थी। जहां नमाजियों के द्वारा कहा गया कि वर्षों से हम यहीं नमाज पढ़ते आ रहे हैं और जिसकी जमीन है उसे कोई एतराज नहीं है। जिसपर इंस्पेक्टर ललित भाटी के द्वारा नमाजियों से बहस के बाद कहा गया कि खुले में नमाज पढ़के दिखाओ, मैं तुम्हें मिट्टी में मिला दूंगा। जिसका किसी नमाजी के द्वारा ही वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जहां देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। वहीं ईद के दिन इस तरह की भाषाशैली का उपयोग करने वाले इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग मुस्लिम समुदाय के द्वारा की जा रही है।

धार्मिक भावना को इंस्पेक्टर ने पहुंचाई ठेस

वहीं ईद के दिन नमाज पढ़ने मस्जिद पर गए नमाजियों और पुलिस के बीच हुए तीखी बहस के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा स्पष्ट कहना है कि इस तरह की भाषा शैली का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

नमाजियों को मिट्टी में मिला देने की धमकी देने वाले इंस्पेक्टर पर कार्यवाही कब

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि नमाज पढ़ने को लेकर इंस्पेक्टर ललित भाटी के द्वारा नमाजियों को खुलेआम धमकी दी गई कि यदि खुले में नमाज पढ़ी तो तुम्हें मिट्टी में मिला दूंगा। क्या एक इंस्पेक्टर को इस तरह की भाषाशैली का उपयोग करना उचित रहता है। यदि इस तरह की भाषा शैली को कोई निचले स्तर का कर्मचारी करता तो शायद उस पर अब तक पुलिस के उच्चाधिकारियों के द्वारा कार्यवाही कर दी गई होती। लेकिन कुरावली इंस्पेक्टर पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के द्वारा कब कार्यवाही की जाती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

बीते तीन दिनों से मिट्टी में मिला देने की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

बीते तीन दिनों से इंस्पेक्टर द्वारा नमाजियों को मिट्टी में मिला देने वाला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोगों के द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं, कोई पुलिस की कार्यशैली और भाषा शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है तो कोई इंस्पेक्टर की दबंगई बता रहा है। वहीं कई यूजर्स के द्वारा इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग भी की जा रही है।

उपजिलाधिकारी के पहुंचने पर हुआ था विवाद शांत

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि नमाजियों और इंस्पेक्टर ललित भाटी के बीच करीब एक घंटे तक तीखी बहस चली थी। जब मामले की सूचना उपजिलाधिकारी कुरावली नीरज कुमार द्विवेदी को हुई तो तत्काल ही वह मौके पर पहुंचे और उपजिलाधिकारी के द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को शांत कराया था। जिसके बाद नमाजियों के द्वारा शांतिपूर्व ढंग से नमाज को पढ़ा गया।