कलीनगर नगर पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित कर नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर कार्यालय प्रागंण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्यों शिवम जायसवाल, डॉ रामबहादुर शर्मा एवं वेदप्रकाश का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और शासन द्वारा नामित सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि कलीनगर उपजिलाधिकारी महोदय प्रमेश कुमार जी ने शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ दिलाई। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करके नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने सभी नवनियुक्त सदस्यों एवं विधानसभा पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उपस्थित लोगों को बताया कि हमको जब भी विधायक जी की जरूरत होती है विधायक जी नगरवासियो के हित के लिए हमेशा हमारा साथ देते है। उन्होंने बताया कि नगर में जितने काम हुए है उनमें विधायक जी का बहुत सहयोग रहा है और जो काम पिछले 30 वर्षों में नहीं हो पाए वो काम विधायक जी के सहयोग से मात्र 3 वर्षों में धरातल पर करके दिखाए है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द यादव ने किया।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी, भाजपा कलीनगर मण्डल अध्यक्ष भगवती सिंह, मण्डल महामंत्री हृदयेश त्रिगुणायत, जिला पंचायत सदस्य राजेश कठेरिया, नगर पंचायत लिपिक राजीव कुमार, सभी सभासदगण सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित नगर व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।