कांग्रेस की तैयारियों को लेकर 23 मार्च को जिलाध्यक्ष लेंगे बैठक

श्रीगंगानगर की 125 नई धानमंडी जिला कार्यालय में 23 मार्च को सुबह 11:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर करेंगे।

बैठक में निकाय और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। संगठन गठन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी। जिले की ज्वलंत जन-समस्याओं पर चर्चा के साथ समाधान हेतु रणनीति निर्धारित की जाएगी।

जिलाध्यक्ष विधायक रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर ने बताया कि बैठक में जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।