सीडीओ ने प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र

रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर0डी0ए0 के सामुदायिक केंद्र विकास प्राधिकरण रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी के आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक एवं प्रशंसा पत्र वितिरित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 06 लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान किये गये जिसमें सुमित, रेनू गुप्ता, शिव गणेश एवं धीरज कुमार को पांच-पांच लाख रूपये व ओम प्रकाश को रूपये 10 लाख एवं सूरज कुमार को 4 लाख 12 हजार रूपये का डमी चेक वितरित किया गया। इसी दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण में सर्वाधिक प्रगति वाले बैंको के क्षेत्रीय प्रबंधको को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुमार प्रथम स्थान, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को द्वितीय स्थान एवं पंजाब नेशन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रक्तिमावा दान को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभानु सिंह प्रथम, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वितीय एवं उ0प्र0 ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुमार यादव को तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जिला समन्वयक विवेक सक्सेना प्रथम, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभानु सिंह द्वितीय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र प्रताप सिंह तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कौशल विकास मिशन व आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त, ऐसे युवा जो उद्यमी बनना चाहते हैं उन्हें उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से ऋण प्राप्त करते हुए उद्यम स्थापित करने में सहयोग किया जाए। इसके साथ ही जिन बैंकों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में ऋण वितरण में बेहतर कार्य किया हैं उनकी प्रशंसा की।मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, उप प्रधानाचार्य आईटीआई राजकुमार मौर्य, एलडीएम रूपेश दुबे, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार सिंह, वंदना सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।