नवीनीकृत यूनियन बैंक के शाखा का हुआ उद्घाटन

रुद्रपुर ब्यूरो प्रभारी तारकेश्वर विश्वकर्मा। स्थानीय रुद्रपुर के बस स्टेशन स्थित यूनियन बैंक के नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छा वातावरण कार्य करने के लिए बेहतर होता है और हमने रुद्रपुर के सबसे पुरानी ब्रांच को नवीनीकृत कर रुद्रपुर के क्षेत्र वासियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के क्षेत्र में एक पहला कदम है। रुद्रपुर का ब्रांच में सबसे अधिक खाता धारक है। जो यह दर्शाता है कि हम बेहतर सुविधा पूर्व में भी प्रदान करते रहे हैं भविष्य में भी ग्राहकों को बैंक के द्वारा किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका ख्याल मेरे और मेरे कर्मचारियों के द्वारा रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप क्षेत्रीय प्रमुख पूर्णेंदु कुमार एवम मुख्य प्रबंधक अखिलेश शर्मा रहे।
इस दौरान आए हुए सभी ग्राहकों का धन्यवाद मुख्य शाखा प्रबंधक रुद्रपुर अमरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि हम सभी बेहतर सुविधा के लिए कटिबध हैं तथा ब्रांच के नवीनीकृत होने पर और भी अच्छी सुविधा देने के लिए हम सभी तत्पर रहेंगे।
इस दौरान मनमथ त्रिपाठी, उपशाखा प्रबंधक अनुराग सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक संजीव कुमार, मयंक जोशुआ, राहुल कुमार, मणिशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश निषाद, पप्पू कुमार, बीसी संचालक तारकेश्वर विश्वकर्मा, चंदन रावत, अखिलेश शर्मा, अजय कुमार भाटिया, शत्रुघन यादव सहित अन्य स्टाफ तथा क्षेत्रीय ग्राहक उपस्थित रहे।