भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर श्वानों का आंतक, 7 वर्षीय बच्ची पर हमला, कई पशुओं को बनाया शिकार, लोगों में दहशत

श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक बसे उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 39H बुर्जवाला में श्वानों ने 7 वर्षीय बच्ची कोमल पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। श्वानों ने बच्ची के शरीर को जगह-जगह से लहूलुहान कर दिया गनीमत रही की एक खेत मजदूर जो वहीं नजदीक चल रहे ट्रेक्टर को संभालने आया था उसकी निगाह श्वनों पर पड़ गई बच्ची को घसीट कर खेतों में ले जा रहे थे तो उस खेत मजदूर ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को श्वनों के चंगुल से छुड़वाया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि श्वानों ने गरीब मजदूर ग्रामीणों के कई पशुओं को भी मार दिया है जिससे गरीब मजदूरों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों द्वारा आज SDM अदिति यादव को फोन पर घटना की सूचना दी गई और पीड़ित गरीब मजदूरों को मुआवजे और श्वानों से निजात की मांग की गई है।

श्वानों के आतंक से दहशत में ग्रामीण....

शहरी क्षेत्र में भी श्वानों द्वारा पशुओं, बच्चों व बुजुर्गों को काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों में श्वानों के आतंक से भय का माहौल बना हुआ है।