डीजल पेट्रोल रसोई गैस की अफवाहों पर ध्यान न दें रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई - किसान नेता देवस्वरूप पटेल।

किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सभी उच्च अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री रणवीर प्रसाद निरंतर डीजल पेट्रोल गैस की किसी प्रकार की कोई कमी सरकार नहीं होने देगी यह अधिकृत रूप से आम जनमानस के हित में स्पष्ट कह रहे हैं फिर भी कई जगह रसोई गैस के लिए लोग परेशान होते दिख रहे हैं

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा की 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री रणवीर प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कमी की अफवाहों पर निगरानी करें और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी जनपद भर में जिला पूर्ति अधिकारी भ्रमणकर गैस एजेंसी के गोदाम उनके शोरूम पर कहीं भी रसोई गैस के उपभोक्ताओं को कोई भी दिक्कत ना आए

पटेल ने कहा कि जनपद पीलीभीत में फिर भी कई जगह रसोई गैस के लिए लोग परेशान हो रहे हैं उन्होंने इस समस्या को लेकर जिला अधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेंद्रसिंह से वार्ता की जिस पर उन्होंने बताया कि रसोई गैस के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने एलपीजी गैस के डीलरों एवं डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वह कितनी मेहनत करनी हो लेकिन अपनी-अपनी गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए कोई दिक्कत ना आने दे क्योंकि जिस क्षेत्र में जो गैस एजेंसी पर रसोई गैस के उपभोक्ताओं की भीड़ होगी तो जांच का विषय भी बनेगा जिससे उन्हें भी परेशानी होगी गैस एजेंसी के डीलर भी समाज का अंग है

पटेल ने स्पष्ट कहा कि वह रसोई गैस के लिए सभी से अनुरोध करते हैं की वह पूर्व की भांति जितनी बुकिंग करते थे आवश्यकता अनुसार उतनी ही बुकिंग करें क्योंकि दो-चार दिन से 20% बुकिंग में ऑनलाइन बढ़ोतरी होने की सूचनायें मिल रही है यह निश्चित तौर पर ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध को लेकर पैनिक होकर कराई जा रही हैं किसी समस्या का समाधान पैनिक होने से नहीं सावधानी से होता है

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि जो लोग रसोई गैस की जमाखोरी मिलावट खोरी एवं कालाबाजारी कर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए जिससे की हर परिवार को रसोई गैस समय पर उपलब्ध होती रहे ऑनलाइन बुकिंग में सर्वर डाउन होने का बहाना ठीक नहीं है क्योंकि जब उपभोक्ताओं की समय पर ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी तो उपभोक्ता परेशान होकर निश्चित तौर पर गैस एजेंसी के शोरूम पर पहुंचेंगे और यही वजह है कि जगह जगह अधिक भीड़ हो रही है

पटेल ने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के साथियों से भी टोलियां बनाकर गैस की कालाबाजारी करने वालों की सूचनायें क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों को देने का आवाहन किया है