एसपी का हंटर: दरोगा-महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप!

एसपी का हंटर: दरोगा-महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप!

#शाहजहांपुर

जनपद में पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को मंगलवार सुबह तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एक पुलिसकर्मी तो साल 2023 से ही ड्यूटी पर नहीं आ रहा था, जबकि बाकी करीब एक साल से गायब बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एसपी ने हाल ही में जिले के सभी थानों से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों की सूची मांगी थी। जब सूची उनके सामने आई तो अलग-अलग थानों में तैनात 17 पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी का खुलासा हुआ।

विभाग की ओर से इन पुलिसकर्मियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कई से संपर्क नहीं हो सका। जिनसे बात हुई, वे भी अपनी अनुपस्थिति का कोई संतोषजनक कारण नहीं दे पाए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहना गंभीर अनुशासनहीनता है और विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

👉 सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में गैरहाजिरी और लापरवाही पर और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

MYogiAdityanath UP Police