पीलीभीत में रंजिश के चलते लाठी,डंडा, बंका लेकर घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, नाबालिक युवती सहित परिवार के पांच लोग हुए गंभीर घायल। नाबालिग युवती का दांत टूटा।  पुलिस कार्रवाई पर भी लगा आरो

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत।
मो 9719672920


पीलीभीत में रंजिश के चलते लाठी,डंडा, बंका लेकर घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, नाबालिक युवती सहित परिवार के पांच लोग हुए गंभीर घायल।
नाबालिग युवती का दांत टूटा।
पुलिस कार्रवाई पर भी लगा आरोप.

पीलीभीत जनपद में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी डंडा और बांका से लैस होकर घर में घुसकर एक परिवार के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी,जिसमें परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पीड़ित परिवार के द्वारा स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।उपरोक्त जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा कंजा की रहने वाली इंद्रवती ने थाना जहानाबाद पुलिस को शिकायत पत्र देकर शिकायत पत्र में बताया है हमारे ही गांव के रहने वाले परिवार की एक लड़की गुजरात में एक लड़के के साथ भाग गई थी उस समय मैं और मेरे पति गुजरात में काम करते थे और सब लोग इकट्ठा एक साथ रहते थे। जिस वजह से यह लोग मुझे रंजिश मानने लगे।इसी बात को लेकर 6 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे मेरे गांव के ही रूपचंद पुत्र ख्यालीराम सूरज पुत्र रूपचंद और राजकुमार पुत्र रूपचंद, खूबचंद पुत्र नन्हेलाल लीलाधर पुत्र नन्हेलाल,व निवासी कस्बा फरीदपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली की डोल कुवर पत्नी नन्हे लाल उपरोक्त सभी लोग एक राय होकर मेरे घर में लाठी डंडा और बंका लेकर घुस आए और गंदी-गंदी गालियां, जान से मारने की धमकी देने लगे।मेरी लड़की कुमारी सुषमा के विरोध करने पर सभी लोग लाठी डंडा ब बांका से मारपीट करने लगे।हम लोगों के शोर शराबा करने पर मेरे पति सियाराम व मेरा लड़का आनंद तथा देवर श्यामाचरण की लड़की नेहा शोर पर दौड़ आए और बचाने लगे उन्हें भी इन लोगों के द्वारा मारा पीटा गया,इस मारपीट में हम लोगों को गंभीर चोटें आई है, मेरी बेटी का दांत टूट गया है।