पत्नी ने प्रेमी और नौकर संग मिलकर रची ग्रंथि पति की हत्या की साजिश, पत्नी सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

पीलीभीत। पूरनपुर में 2 मार्च को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि उनके पति हरविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटरा जनपद शाहजहांपुर, जो करीब 3 वर्ष से ग्राम रम्पुरा कोन, पूरनपुर स्थित गुरुद्वारा साहब में ग्रन्थी हैं, दिनांक 1.3.2026 को कढेर चौराहा से गुरुद्वारा वापस आ रहे थे तभी नदा वाली पुलिया पर किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा मेरे पति के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया, प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा टीम गठित कर घटना के सफल अनावरण के निर्देश दिये गये थे।
गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में कुलदीप सिंह उर्फ सोनी पुत्र सुखदेव सिंह उम्र करीब 45 वर्ष राकेश पुत्र कुवर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रम्पुरा कोन थाना पूरनपुर पीलीभीत को ग्राम रम्पुरा कोन के जाने वाली नहर पुलिया व अभियुक्ता गुरजीत कौर पत्नी हरविन्दर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर को कढे चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कुलदीप सिंह उर्फ सोनी ने बताया कि उसका गुरुद्वारा रम्पुरा कोन में रहने वाले ग्रंथी हरविन्दर सिंह के घर आना-जाना था, जिससे हरविन्दर सिंह की पत्नी गुरजीत कौर से उसका लगभग 6 माह पूर्व प्रेम प्रसंग हो गया। इस संबंध की जानकारी होने पर हरविन्दर सिंह द्वारा अपनी पत्नी को टोका गया, इसके बाद गुरजीत कौर और कुलदीप सिंह से मिलकर हरविन्दर सिंह की हत्या को योजना बनायी। योजना के अनुसार गुरजीत कौर ने दिनांक 1.3.2026 को शाम के समय अपने पति हरविन्दर सिंह को सामान लेने के बहाने कढेर चौराहा भेजा तथा इसकी सूचना उसने अभियुक्त कुलदीप को दे दी। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथी राकेश के साथ मिलकर नदहा पुलिया के पास लोहे के बरमे से वार कर हरविन्दर सिंह पर हमला कर दिया, और मरा हुआ जानकर वहां से भाग गये थे।
घायल हरविन्दर सिंह जनपद बरेली के मेडीसिटी अस्पताल में उपचाराधीन है। अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त गढ्?डा खोदने वाले लोहे के बरमे की बरामदगी के आधार पर धारा 61 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है।