पीलीभीत की बेईमान महिला की दबंगई आई सामने। पीलीभीत में जरूरत होने पर खेत को गांव में ही युवक से स्टांप लिखकर महिला ने ले ली मोटी रकम, दबंगई के बल पर बिना रकम चुकाये खेत को महिला ने ट्रैक्टर से ज

लोकेशन/ थाना जहानाबाद, पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

/ बेईमान महिला की दबंगई आई सामने।
पीलीभीत में जरूरत होने पर खेत को गांव में ही युवक से स्टांप लिखकर महिला ने ले ली मोटी रकम, दबंगई के बल पर बिना रकम चुकाये खेत को महिला ने ट्रैक्टर से जुतवाया।
डीएम/एसपी से पीड़ित ने की शिकायत।


पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा क्षेत्र के ग्राम ललौरी के रहने वाले ऋषि कुमार पुत्र तेजपाल के द्वारा पुलिस अधीक्षक/ जिलाधिकारी पीलीभीत को ग्राम ललौरी की रहने वाली एक दबंग महिला मुन्नी देवी पत्नी अनोखेलाल लालच के चलते लाखों रुपए की बेईमानी करने के संबंध में शिकायत पत्र दिया है। पीड़ित ऋषि कुमार के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है मुन्नी देवी ने जरूरत पड़ने पर ₹100000 लिया था इसके एवज में चार बीघा जमीन खड़ी फसल पर ऋषि कुमार को खेती करने के लिए दी थी,जिसकी लिखा पडी मुन्नी देवी के द्वारा ₹100 के स्टांप पर की गई थी।इस दौरान मुन्नी देवी ने ऋषि कुमार की परचूनी की दुकान से भी लगभग कई बार में 65000 का सामान उधार के रूप में लिया और इसके बदले में एक बीघा जमीन और खेती करने के लिए ऋषि कुमार को दे दी। मुन्नी देवी दबंग महिला ने लालच के चलते ऋषि कुमार से लिया गया उधार स्वरूप 165000 लिया गया रुपया चुकाये बिना अपनी दबंगई दिखाते हुए गांव के ही रामसिंह पुत्र ना मालूम के ट्रैक्टर से दिनांक 5 मार्च 2026 को समय लगभग 1:30 बजे खेत में खड़ी प्रार्थी की गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जुतबा दिया।जिसमें ₹20000 की गन्ने खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तब पीड़ित ऋषि कुमार ने इस संबंध में मुन्नी देवी से बात की तो मुन्नी देवी और वहां पर मौजूद पूरन लाल पुत्र बाबूराम ने पीड़ित ऋषि कुमार तमंचा तानकर कहा की हमने यह खेत कल्लू पुत्र करीम बख्श और समशुल पुत्र करीम बख्श निवासी ग्राम खेड़ा थाना जहानाबाद को खड़ी खड़ी फसल पर दे दिया है और अगर तुम दोबारा खेत की तरफ आए तो तुम्हें जान से मार देंगे।वहीं मुन्नी देवी ने पीड़ित को रुपए मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
पीड़ित ऋषि कुमार ने उच्च अधिकारियों से बेईमानी करने वाली मुन्नी देवी से उधार स्वरूप दी गई अपनी रकम दिलवाने और उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।