पीलीभीत में बीसलपुर के जितेंद्र बहरीन में फंसे पत्नी ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से किसान नेता देवस्वरूप पटेल के माध्यम से सुरक्षित स्वदेश वापसी की लगाई गुहार।

बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर के जितेंद्र कुमार गंगवार पुत्र श्री जयपाल गंगवार जो बहरीन देश में प्राइवेट नौकरी करने गए थे वह ईरान इजरायलअमेरिका युद्ध होने से वहां फस गए हैं डरे हुए जितेंद्र कुमार ने अपने परिजनों को बहरीन के हालात बताएं परेशान जितेंद्र कुमार की पत्नी श्रीमती रितु शिवांगी ने अपने पति की बहरीन देश से सकुशल वापसी के लिए अपने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद से किसान नेता देव स्वरूप पटेल के माध्यम से वाढसेफ़ से पत्र भेजकर परेशानी से अवगत कराया है

किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा की बहरीन देश में कार्य कर रहे जितेंद्र कुमार गंगवार जो ईरान इजरायल युद्ध के मध्य वह परेशानी महसूस कर रहे हैं उनके वतन वापसी के लिए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रितु शिवांगी गंगवार ने माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र मेरे व्हाट्सएप पर भेज कर पूरी परेशानी से अवगत कराया है जिसे अविलंब श्री जितिन प्रसाद जी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर अवगत करा दिया गया है विश्वास है कि बहरीन देश में ईरान इजरायल अमेरिका के युद्ध शुरू होने से वहां फंसे जितेन्द्र कुमार गंगवार को घर वापसी के लिए जो भी संभव प्रयास हैं वह माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी करेंगे।