पीलीभीत में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने की प्रेस वार्ता। प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान के मामले में पत्रकारों के सवाल पर बोले कौन मखदूम मैं किसी को नहीं जानत

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने की प्रेस वार्ता।

प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान के मामले में पत्रकारों के सवाल पर बोले कौन मखदूम मैं किसी को नहीं जानता।

समाजवादी पार्टी का तो यह कलचर है कि जो बंधक बनाए,जो लूट करे,जो अपहरण करे,गुंडागर्दी करे उसके साथ खड़े हो जाते हैं।
उत्तर प्रदेश में रहना है तो कानून का पालन करना पड़ेगा और जो पालन नहीं करेगा उसको कानून का पालन करना सिखाएंगे।

नौगवा चौराहे पर टुकटुक ई रिक्शा वालों से अवैध वसूली के संबंध में भी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दिए गए हैं निर्देश,वसूली करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए बोले गन्ना मंत्री यूपी के मुख्यमंत्री से ट्यूशन ले,और पीलीभीत के सपा जिला अध्यक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष से सीखें क्योंकि भाजपा के जिला अध्यक्ष के निर्देशन में हम चुनाव जीतते हैं,और सपा वाले सपा के जिला अध्यक्ष के निर्देशन में हारते है,बह सिर्फ फेसबुकिया जिला अध्यक्ष है इससे उनकी कार्य क्षमता पता चलती है कि उन्होंने सिर्फ डकैती डालने का काम किया है जनता को लूटने का काम किया है।

विकास के मामले में मंत्री ने गिनाया सड़कों का विकास कार्य,प्रेस वार्ता के दौरान अपने पैतृक गांव से होते हुए जहानाबाद शाही/बरेली कुकड़ी खेड़ा सडक मार्ग को भूल गए।

गन्ना मंत्री संजय गंगवार की जुबान पर सिर्फ पीलीभीत नगर पालिका,नगर पालिका परिषद के कर्मचारी साबिर अली की लताड़ लगाते हुए बोले कितनी गाड़ियां हैं और कितना डीजल है,सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगाया जाएगा सफाई मामले में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।