जम्मू मंडल,बड़गाम से कटरा के बीच विशेष ट्रेन की सेवा अवधि जुलाई तक बढ़ी;: सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,

जम्मू मंडल में यात्रियों को एक बार फिर बेहतर सुविधा प्रदान करते व जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी को जारी रखते हुए, विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 बड़गाम - श्री माता वैष्णोदेवी कटरा की परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों व पर्यटकों को बेहतर यात्रा विकल्प प्रदान करना हैं। यह ट्रेन अब दिनांक 04.03.2026 से 02.07.2026 तक अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलेगी।

ट्रेन की विस्तारित समय अवधि का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 04688/04687 बड़गाम - श्री माता वैष्णोदेवी कटरा -? बड़गाम

पहले निर्धारित अवधि: 11 फरवरी से 3 मार्च, 2026

विस्तारित अवधि: 04 मार्च से 02 जुलाई 2026 तक।

यह ट्रेन इस अवधि के दौरान कुल 102 फेरे लगाएगी। प्रत्येक रविवार ट्रेन मेंटेनेंस के कारण ट्रेन को संचालित नहीं किया जाएगा।

ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना (Composition)

में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। ट्रेन के आगमन/प्रस्थान और मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री ( NTES ) का उपयोग कर सकते हैं।

ट्रेन की समय अवधि को बढ़ाने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा, " कि "विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय सीधे तौर पर यात्रियों के फीडबैक और मांग पर आधारित है। यह विस्तार न केवल यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली यात्रा संबंधी परेशानियों से बचाएगा, बल्कि उन्हें एक किफायती और सुरक्षित यात्रा विकल्प भी प्रदान करेगा। बड़गाम - कटरा विशेष ट्रेन विस्टाडोम कोच के साथ अपनी अलग पहचान बनाती जा रही हैं। जम्मू मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है, कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा सुखद बनाएं।"

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल