सम्भल। केमिकल से लोड ट्रक में लगी आग, मौके पर पहुंचे मुरादाबाद सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा, आग पर पाया काबू,,,

ब्रेकिंग,,,,,

सम्भल। शुक्रवार को जनपद सम्भल में थाना सिरसी क्षेत्र में सिरसी फाटक के पास एक केमिकल से लोड ट्रक में आग लग गई आग ने भयंकर रूप ले लिया और जब आग कंट्रोल में नहीं कर पाए तो कंट्रोल के माध्यम से मुरादाबाद सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा को घटना स्थल पर बुलाया गया जो मुरादाबाद से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया साथ ही आग से कोई जनहानि नहीं हुई है जिसमें सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि संभल और मुरादाबाद के अलावा अमरोहा से भी फोम टेंडर और फायर टेंडर से आग को काबू कर लिया गया है।