दक्षिण पूर्व मध्सुय रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल के तीन बल सदस्य महानिदेशक प्रशंसा पदक से सम्मानित

दक्षिण पूर्व मध्सुय रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल के तीन बल सदस्य महानिदेशक प्रशंसा पदक से सम्मानित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल नागपुर के तीन सदस्यों को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य प्रदर्शन के लिए रेलवे सुरक्षा बल के सर्वोच्च सम्मान ?महानिदेशक प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र? से सम्मानित किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष देशभर में कार्यरत अधिकारियों एवं जवानों के कार्यों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाता है। अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में असाधारण कार्यकुशलता, साहस, सतर्कता तथा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले बल सदस्यों को चिन्हित कर इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य बल के सदस्यों को प्रोत्साहित करना तथा उनके सराहनीय कार्यों को औपचारिक मान्यता प्रदान करना है। प्रत्येक बल सदस्य के लिए यह सम्मान गौरव एवं प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है।

नागपुर मंडल से सम्मानित बल सदस्य निम्नानुसार हैं

1. उप निरीक्षक विजय भालेकर, चौकी प्रभारी, बाहरी चौकी कामठी

2. प्रधान आरक्षक शेखर गंगापारी, रेलवे सुरक्षा बल चौकी डोंगरगढ़

3. आरक्षक धनराज सिंह, व्यवस्थापन चौकी मोतीबाग, नागपुर

19 फरवरी 2026 को मंडल मुख्यालय में आयोजित समारोह में दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर द्वारा तीनों बल सदस्यों को महानिदेशक प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि से न केवल सम्मानित बल सदस्यों का मनोबल सुदृढ़ हुआ है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।