दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल वर्ष 2026 के लिए प्रथम पी.एन.एम. बैठक का सफल आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल वर्ष 2026 के लिए प्रथम पी.एन.एम. बैठक का सफल आयोजन

रेलवे कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों के समाधान हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में प्रतिवर्ष कार्मिक विभाग द्वारा रेलवे प्रशासन एवं यूनियनों के बीच पी.एन.एम. बैठकों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 की प्रथम पी.एन.एम. बैठक का आयोजन आज दिनांक 19 एवं 20 फरवरी 2026 को मंडल रेल प्रबंधक के सभागार में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक/द.पू.म.रे./नागपुर द्वारा की गई, जबकि मजदूर कांग्रेस यूनियन की ओर से श्री इंदल दमाहे, मंडल समन्वयक एवं संयुक्त महासचिव/द.पू.म.रे./नागपुर ने भाग लिया।

बैठक के दौरान यूनियन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न 69 मुद्दों एवं कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकतर विषयों का संतोषजनक निपटारा बैठक के दौरान ही किया गया तथा शेष मुद्दों के निराकरण हेतु निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर श्री राजेश चिखले, अपर मंडल रेल प्रबंधक,उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अन्य शाखाधिकारीगण, अधिकारीगण तथा यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पी.एन.एम. बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के मध्य सकारात्मक संवाद एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना रहा, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।