फिरोजपुर मंडल द्वारा एलईडी स्क्रीन, विडियो वाल तथा डीडीआईएस के माध्यम से ‘रेलवन ऐप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार.! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा'डिजिटल इंडिया' अभियान तथा भारतीय रेलवे की कैशलेस, पेपरलेस और आधुनिक सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित विज्ञापन एलईडी स्क्रीन, वीडियो वॉल तथा ड्यूल डिस्प्ले इंफॉर्मेशन सिस्टम (डीडीआईएस) का प्रभावी उपयोग कर रेलयात्रियों को 'रेलवन ऐप के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेलयात्रियों को'रेलवन ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट, डिजिटल लेन-देन और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज लाभ उठा सकें।

डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए रेलयात्रियों को'रेलवन ऐप'के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेशों के माध्यम से टिकट बुकिंग, डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।'रेलवन ऐप' के माध्यम से टिकट लेने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत का बोनस भी प्रदान किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि मंडल के अमृतसर, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, लुधियाना, ब्यास, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर रेलयात्रियों को'रेलवन ऐप'के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल के फलस्वरूप'रेलवन ऐप'की लोकप्रियता के चलते इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।