रेलवे फाटक संख्या 232 (कनकपुरा-धानक्या के मध्य) रेलपथ मरम्मत कार्य हेतु बन्द रहेगा

रेलवे फाटक संख्या 232 (कनकपुरा-धानक्या के मध्य) रेलपथ मरम्मत कार्य हेतु बन्द रहेगा

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या-232 (कनकपुरा-धानक्या के मध्य) दिनांक 21.02.2026 को 08.00 बजे से दिनांक 25.02.2026 को 18.00 बजे तक सडक यातायात हेतु पूर्णरूप से बन्द रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या-232 (कनकपुरा- धानक्या के मध्य) दिनांक 21.02.2026 को 08.00 बजे से दिनांक 25.02.2026 को 18.00 बजे तक सडक यातायात हेतु पूर्णरूप से बन्द रहेगा। इस दौरान सडक उपभोक्ता वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार फाटक संख्या-231 व 233 का उपयोग कर सकते है। समपार फाटक उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।