जोेधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा नये नंबरो से होगी संचालित साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन

जोेधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा नये नंबरो से होगी संचालित साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन

रेलवे द्वारा जोेधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के नंबरों के साथ-साथ डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22995/22996, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा जोधपुर से दिनांक 01.05.26 से तथा दिल्ली से दिनांक 02.05.26 से नये नंबर गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी। साथ ही इस रेलसेवा के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है।इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होगे।