बृजमनगंज:मारपीट के मामले में एक महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

बृजमनगंज, महाराजगंज

बृजमनगंज, महाराजगंज: थाना बृजमनगंज में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ मोनू, सुरेंद्र उर्फ सोनू, कोईल उर्फ शैलेंद्र और पानमति ने कन्हैया को मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने कन्हैया को रॉड, लाठी और पांच से मारकर जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उन्हें प्राण घातक चोटें आई हैं।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 40/26 धारा 109, 191 (2), 351(3), 352,115(2) bns आदि 6 नफर अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर आरोपी गण उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र उर्फ मोनू, सुरेंद्र उर्फ सोनू और पानमति शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि अन्य नामित अभियुक्त शीला तथा सूरज की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।