खेरागढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज

खेरागढ़। थाना प्रभारी मदन सिंह के निर्देशन में थाना खेरागढ़ की क्रिटिकल टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। लालपुर चौराहे से भिलावली मोड़ तक PWD टीम के सहयोग से चिन्हित क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई गई।

यह कार्य महुआखेरा, काली माता मंदिर, तहसील मुख्यालय के सामने, कागारौल चौराहा, सीएचसी के पास समाधि रोड एवं भिलावली मोड़ सहित कई संवेदनशील स्थानों पर कराया गया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप भी लगाई जाएंगी। साथ ही आवश्यक बिंदुओं पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पूर्व सूचना मिल सके और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

थाना क्षेत्र की अन्य चिन्हित क्रिटिकल लोकेशन पर भी कार्य लगातार जारी है।

🚦 सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान निरंतर जारी