‘पंच परिवर्तन’ को व्यवहार में अपनाने से विकसित राष्ट्र की संकल्पना साकार होगी : रघुवीर जी


केशव बस्ती, हनुमान बस्ती, शीतला माता बस्ती आदि बस्तियों का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न


श्रीगंगानगर, 14�फरवरी 2026: केशव बस्ती, हनुमान बस्ती, शीतला माता बस्ती आदि बस्तियों का हिन्दू सम्मेलन शनिवार को विनोबा बस्ती पार्क में आयोजित किया गया। मंचस्थ महानुभाव मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुवीर जी, श्री जगदम्बा अंधविद्यालय के स्वामी निजानन्द जी, जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह जी, दिव्य ज्योति संस्थान के स्वामी धीरानन्द जी, कार्यक्रम संयोजक बलदेव कृष्ण नागपाल, राष्ट्र सेविका समिति की विभाग व्यवस्था प्रमुख श्रीमती प्रियंका दाधीच आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। कालिंदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वन्देमातरम् का गान प्रस्तुत किया गया। दिव्य ज्योति संस्था के स्वामी धीरानन्द जी ने हिन्दुओं को गौरवान्वित तथा संगठित होकर सक्रिय हिन्दुत्व का भाव निरन्तर बना रहे, जिससे राष्ट्र मजबूत हो सके, ऐसा आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीगंगानगर के जिला प्रचार प्रमुख तरूण दाधीच ने कार्यक्रम की भूमिका तथा उद्देश्य की जानकारी व परिचय दिया।
मुख्य वक्ता रघुवीर जी ने बताया कि देश में 80 हजार स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। हिन्दू भाव जागरण द्वारा सनातन संस्कृति को जीवन्त रखने, संगठित होने तथा संघ द्वारा वर्तमान में समाज परिवर्तन हेतु ?पंच परिवर्तन? विषय सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण विशेषत: सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, स्वदेशी भाव यथा अपनी संस्कृति/भाषा/परम्परा/उत्पादों पर गोरव अनुभव करना तथा श्रेष्ठ नागरिक शिष्टाचार को व्यवहार में अपनाने से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में हम अपना योगदान दे सकते हैं।
जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह जी ने कहा कि हम सब हिन्दू हैं। हमें लालचवश अपने धर्म व संस्कृति को नहीं छोडऩा चाहिए। राम, कृष्ण तथा गुरुओं की परम्पराओं के साथ हमारा मूल धर्म हिन्दू है, ऐसा भाव समस्त हिन्दू समाज में जागृत रहे। श्रीमती प्रियंका दाधीच ने कहा कि मातृशक्ति की सुरक्षा एवं संस्कारवान संस्कृति से ही श्रेष्ठ परिवार तथा विकसित राष्ट्र की संकल्पना साकार होगी।
कार्यक्रम में जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भगवान श्रीराम पर भजन प्रस्तुत किया तथा आरती मोन्टेंसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका ?मेरी झोपड़ी के राम? की प्रस्तुति दी। नन्हें-मुन्ने बच्चे काव्याश्री, भाव्याश्री व गिरजेश ने ऐतिहासिक तथा पौराणिक गीत प्रस्तुत कर अदभुत समां बांधा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र गुप्ता, अशोक चुघ, गिरधारी लाल, नरेन्द्र विनोचा, विवेक शर्मा, मदन गोपाल भूतड़ा आदि समाजबंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा। मंच संचालन राजन शर्मा, राजीव कुमार व मनीराम सेतिया ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल हिन्दू समाज के महिलाएं-पुरुष व युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अमरचंद बोरड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया तथा शांति पाठ व भारत माता की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ