ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची टीम ने की जांच पड़ताल।

ग्राम पंचायत ईटारोड़ा में शिकायत के वाद पहुंची जांच टीम।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईटारोड़ा में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच टीम ने गांव पहुंचकर व्यान लिए और स्थलीय जांच की। गांव के कृष्ण कुमार वर्मा के द्वारा पिछले लंबे समय से जांच की मांग को लेकर शिकायत की जा चुकी थी परंतु ठीक से कार्रवाई नहीं होने से जांच अधर में लटकी हुई थी परंतु इस डीएम ने संज्ञान लेकर जांच टीम गठित की और जांच भी हुई ग्राम पंचायत ईटारोड़ा में भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत की गई थी।