रुस में फंसे छह युवकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई सुनिश्चित केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से जारी हुए एयर टिकट किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने दी जानकारी।

रूस में कई महीने से फंसे पीलीभीत के छह युवकों की सकुशल स्वदेश वापसी को उनके परिजनों ने अपने पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद से गुहार लगाई थी जिसकी प्रार्थना पत्र परिजनों ने किसान नेता देव स्वरुप पटेल के माध्यम से श्री जितिन प्रसाद को पूरनपुर में उनके जन संवाद कार्यक्रम 22 जनवरी को आने पर दी थी युवकों को दिल्ली के किस एजेंट के माध्यम से भेजा गया है वह भी उसमें कुछ किसी को जानकारी नहीं थी इसलिए युवकों को रूस में ढुड़वाने में काफी कठिनाई हुई क्योंकि वहां पर उनके फोन रिचार्ज भी नहीं थे और जहां वह रह रहे थे वहां से वाई-फाई भी हटा दिया था बार-बार यूवको ने अपनी पीड़ा को नेटवर्क उपलब्ध होने पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने ऑडियो वीडियो किसान नेता देव स्वरूप पटेल के व्हाट्सएप नंबर पर भेजें जिसके आधार पर केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारत सरकार एवं रुस के विदेश मंत्रालय से अधिकारियों से पीलीभीत के फसे युवकों की सही लोकेशन की जानकारी कराकर उनको सकुशल घर वापसी के लिए निर्देश दिए थे

पटेल ने कहा की पीलीभीत के राजा बाबू पासवान महद खास छोटेलाल पासवान लालपुर गिरीश कुमार राजपूत खगाई महेश पाल राजपूत लालपुर एवं रामवीर कश्यप बेगराज कश्यप अधकटा विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा पीलीभीत के युवकों को रुस से सकुशल वापसी के लिए उनके फ्लाइट के टिकट जारी कर दिए गए हैं सभी 6युवक 7 फरवरी की शाम 7:30 बजे मास्को से 8 फरवरी की सुबह प्रातः 4:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे

रूस में फंसे सभी 6 युवको के परिजनों ने घर वापसी कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।