मदार-पालनपुर सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी

मदार-पालनपुर सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मावल-श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर रिप्लेसमेंट कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

आंशिक रद्द ट्रेनें

7 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस साबरमती-आबूरोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

6 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस आबूरोड-साबरमती के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

रिशेड्यूल ट्रेनें

1. 6 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. 6 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 22548 साबरमती-ग्वालियर एक्सप्रेस साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेंगी।

3. 5 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

4. 6 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 03.30 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।