ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार करके सरकारी धन लगाया ठिकाने।

ग्राम पंचायत में हुए घोटाले की शिकायत करने डीएम दफ्तर पहुंचे ग्रामीण।

पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूड़िया जमा इटौरिया में हुए घोटाले की शिकायत करने ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां शपथपत्र देकर ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक द्वारा ग्राम पंचायत के सरकारी धन में भ्रष्टाचार करके पैसे का वंदरवाट कर लिया। उक्त लोगों द्वारा नल रिवोर विधुत लाईट तथा सड़क निर्माण में धांधली कर सरकारी पैसे को ठिकाने लगा दिया।इन लोगों द्वारा सरकारी कागजों में धोखाधड़ी करके फर्जी प्रस्ताव दस्तावेज भी तैयार कर लिए जिसमें सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए।