मन चले लोगो के लिए कोरिया पुलिस की तरफ से गिफ्ट तैयार,कोरिया पुलिस ने जारी किया पोस्टर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष पहल।

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में कोरिया पुलिस द्वारा संदेश जारी किया गया है जिसमें पोस्टर के माध्यम से जागरूकता का संदेश दी गई है महिलाओं के साथ मन चले लोगो के लिए कोरिया पुलिस की तरफ से गिफ्ट तैयार है बताया गया जिले बढ़ते अपराध को कम करने महिलाओं की सुरक्षा को ले कर कोरिया पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें देखा जा सकता है कि महिलाओं से अभद्रता करने वाले की खैर नहीं, पूर्व में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर कोरिया पुलिस विभाग द्वारा आरोपी को पकड़ कर शहर में जुलूस के माध्यम से संदेश दिया गया था कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अब तुम्हारी खैर नहीं जिसके बाद कोरिया पुलिस की अनूठी पहल से कोरिया मुक्त अपराध का उद्देश्य सहित महिलाओं की सुरक्षा है वही महिलाओं से छेड़छाड़ करना BNS कि धारा 74 के तहत दंडनीय अपराध है ।

यातायात नियमों पर कोरिया पुलिस की विशेष पहल तीन सवारियों पर कोरिया पुलिस सख्त ।

कोरिया जिले में बढ़ते सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य व यातायात नियमों का पालन कराने को ले कर कोरिया पुलिस द्वारा जनहित में जारी तीन सवारी न करने अपील की गई है कोरिया पुलिस द्वारा पोस्टर के माध्यम से बताया गया है बिना बाइक में तीन सवारी न बैठाए नियमो का पालन करे सुरक्षित रहे।