आजमगढ़: महराजगंज में अवैध रूप से संचालित साई हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सीज! कार्यवाही से क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप!!

आजमगढ़: महराजगंज में अवैध रूप से संचालित साई हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सीज! कार्यवाही से क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप!!

आजमगढ़ जनपद में अवैध एवं अपंजीकृत रूप से संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को एक अहम सफलता मिली है। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर के निकट संचालित साई हॉस्पिटल पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया गया! डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आलेन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान यह तथ्य सामने आया कि साई हॉस्पिटल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के समय अस्पताल में चिकित्सा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं का घोर अभाव पाया गया। न तो कोई वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया और न ही मानक के अनुसार प्रशिक्षित चिकित्सक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध थे! स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंभीर अनियमितताओं एवं नियमों के स्पष्ट उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज कर दिया तथा संबंधित प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एनआर वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के विरुद्ध संचालित किसी भी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी!!