चेयरमैन प्रतिनिधि ममता भोजवाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का किया उद्घाटन।

आज चेयरमैन प्रतिनिधि श्रीमती ममता भोजवाल जी ने पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर वार्षिक खेल उत्सव का फीता काटकर किया शुभारंभ l
नगर पंचायत बरखेड़ा में बरखेड़ा के पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा में वार्षिक खेल महोत्सव तथा करियर मेला कार्यक्रम का चेयरमैन प्रतिनिधि श्रीमती ममता भोजवाल जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिस प्रतियोगिता में दौड़ में प्रथम रही नेहा देवी बैडमिंटन में मुस्कान कैरमबोट में साहिल नूर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर शीतल वर्मा द्वितीय स्थान पर अंजलि गंगवार तृतीय स्थान पर वंशिका चतुर्थ स्थान पर आराध्या तिवारी रही इन सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि रही श्रीमती ममता भोजवाल जी ने सभी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें पुष्कृत किया इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सौम्या गुप्ता जी एवं एस आई श्री सत्य प्रकाश जी, एस आई श्री सुभाष चंद्र पाठक जी एवं विद्यालय स्टाफ श्रीमती वर्षासिंह ,शिल्पीसिंह,विजयलक्ष्मी लवली गंगवार, कृतिका पाठक ,उषा रानी , अरुण तिवारी जी सहित सभी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रही l