ईडाणा माताजी बैठक औदिच्य समाज की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

उदयपुर। ईडाणा माताजी बैठक की त्रैमासिक बैठक का आयोजन रविवार को प्रतापनगर स्थित उदयश्री वाटिका में आयोजित की गई।
अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा कोटा एवं उपाध्यक्ष मांगीलाल औदिच्य करावली ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व की धरियावद में आयोजित बैठक के विभिन्न निर्णयों की विवेचना करते हुए वर्तमान में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया एवं समाज सुधार के कार्यों में गति देने का संकल्प लिया गया।

सचिव मोतीलाल शर्मा ने बताया कि समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णयों को ईडाणा माताजी बैठक में लागू करने का निर्णय लिया जिससे समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त किया जा सके।

बैठक के मुख्य उद्देश्य में ईडाणा माताजी में स्थित औदीच्य समाज की धर्मशाला के मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, जिसका मेवाड़ बैठक से पधारे प्रतिनिधियों ने भी स्वागत योग्य कदम बताया।
उल्लेखनीय हैं कि त्रैमासिक बैठक का आयोजन बंबोरा के समाज बंधुओं द्वारा आयोजित की गई जिसमें अगली बैठक का आयोजन 3 महीने बाद गुडेल द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में मेवाड़ बैठक के हीरालाल जी जावर, मीठालाल जी एवं प्रेम जी अड़ीन्दा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त समाज जनों का बंबोरा के प्रतिनिधियों द्वारा तिलक लगाकर एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री कैलाश औदिच्य, हीरालाल गुडेल, रमेश जी बंबोरा, वरिष्ठ सलाहकार लक्ष्मीलाल औदिच्य बंबोरा, हरिप्रसाद शर्मा AEN, किशोर शर्मा कोटा, दिनेश कुमार शर्मा कुण, भूपेंद्र कुमार कुण, हंसमुख गुडेल, मुंबई से प्रेम शंकर शर्मा, पृथ्वीराज जी औदिच्य, औदिच्य, नारायण लाल जी औदिच्य बंबोरा, जगदीश जी औदिच्य बंबोरा, रामजी गुडेल, रूपजी गुडेल, चंद्रप्रकाश जी करावली आदि ने युवाओं के कल्याण की भावनाओं के साथ अपने अपने विचार व्यक्त किए।