लोइंग धान खरीदी केंद्र के पास हाईवा से टकरा कर मोटर सायकल चालक गंभीर रूप से घायल, पहुंचाया गया अस्पताल

रायगढ़। रायगढ़ महापल्ली जामगांव सड़क भारी वाहनों के चलने के कारण अब सड़क दुर्घटना के लिए खतरनाक जोन बनता जा रहा है। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे दिन लोइंग धान खरीदी केंद्र के बाहर महापल्ली रायगढ़ सड़क मार्ग पर हाईवा क्रमांक CG 13 A S 4279 वाहन से मोटर सायकल वाहन क्रमांक C G 13 A x 8630 चालक भोजपल्ली निवासी सलिल किसान टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते लोगों की हुजूम जमा हो गई। बेहोशी की हालत में सलिल को लोइंग अस्पताल पहुंचाया गया । स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही हाईवा के ड्राइवर के अनुसार उक्त वाहन विजय पटेल कारीछापर का बताया है।