आप पार्टी की सभा मे जुड़े सैकड़ो लोग, रामशंकर को मिली विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पीलीभीत। रविवार को आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व और प्रांतीय उपाध्यक्ष/पीलीभीत प्रभारी एड. सुनीता गंगवार जी की उपस्थिति में एक जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवो से आये लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन रामशंकर दुवे, एवं श्रीनिवास तिवारी जी ने ग्राम करेली में किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के विस्तार करते हुए रामशंकर दुबे जी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, गिरजानन्दन जी को ग्राम पंचायत करेली का अध्यक्ष चुना गया। जिला प्रभारी सुनीता गंगवार जी ने कहा देश की एकता अखण्डता बनाये रखने के लिए अब गांव गांव में युवाओं को जागरूक होना होगा, धर्मवाद,जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर मुद्दों पर आवाज उठानी होगा, आज इस सरकार में किसान,छात्र, नौजवान,महिलाएं सभी त्रस्त हैं।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा जी नर सभी नए जुड़े सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी पीलीभीत में मजबूती से उतरेगी। सभी क्षेत्रवासियों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।
जिला महासचिव एड. संजय कुमार जी ने कहा कि हमारी पार्टी संघर्ष करने में आगे रहती है हम लोगो को जोड़ने की बात करते हैं। जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार भारती जी ने कहा हमारी पार्टी शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार सुरक्षा के मुद्दों पर बात करती है हम एकता अखण्डता की बात करते हैं। जाति भेद से किसी का भला नही होता आपस मे मिलकर हमे एक दूसरे के काम आना है।
इसके साथ सोशल मीडिया मण्डल सहप्रभारी अवनीश मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ हरिशंकर मौर्य जी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार जी, पंचायत प्रकोष्ठ विधानसभा पीलीभीत प्रभारी रुंकू दिवाकर ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में रमेश त्रिपाठी,अरविंद मौर्य,बलजीत सिंह, परमजीत सिंह,राम ,सत्यप्रका ,अतुल दीक्षित,मनोज कुमार,घनश्याम, रामचन्द्र आदि सैकड़ो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की।