बिजनौर। अग्निशमन विभाग ने किया होटल रेस्टोरेंट को चेक दिए दिशा निर्देश! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय,,,,,....

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश की अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक, बिजनौर,के आदेशानुसार तथा डॉ0 राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बिजनौर के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-05 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंन्द्र बिजनौर,चाँदपुर,नगीना,धामपुर,नजीबाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है।

1.मैसर्स व्यंजन वाटिका रेस्टोरेंट एंड होटल बैराज रोड बिजनौर।

2.मैसर्स कान्हा होटल बैराज रोड बिजनौर।

3.मैसर्स हेवन होटल सिविल लाइन बिजनौर।

4.मैसर्स बुद्धा होटल बड़ीगढ़।

5.मैसर्स उड़ान रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट अफजलगढ़।

6.मैसर्स रॉयल रेस्टोरेंट धामपुर रोड नगीना।

7.मैसर्स दो पल रेस्टोरेंट धामपुर रोड नगीना।

8.मैसर्स रीगल होटल मुरादाबाद रोड नूरपुर।

9.मैसर्स होटल अजय गुप्ता, रेलवे स्टेशन नजीबाबाद।

10.मैसर्स होटल महेश गुप्ता, रेलवे स्टेशन नजीबाबाद।

डॉ आर के पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर