सीएचसी ऊंचाहार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन सम्पन्न

ऊंचाहार,रायबरेली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी द्वारा बालिकाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया।अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही नए भारत की नींव है।बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य,शिक्षा एवं अधिकारों पर जोर दिया गया तथा समाज से बाल विवाह न करने की अपील की गई।महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए हमेशा सजग और जागरूक रहना चाहिए और हमेशा नई सोच के साथ अपने परिवार का पालन पोषण करना चाहिए। शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभप्रद योजनाओं का लाभ लेने के लिए सदैव तत्पर रहे।जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181,1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे रोकने हेतु कानूनी प्रावधानों और विभागीय प्रयासों की जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ संजीव पांडे,कनिष्ठ सहायक रामकरण,जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी,काउंसलर श्रद्धा सिंह, एम0टी0एस0 दीप्ति मिश्रा, उजमा, सानिया, कमलकांती, सोफिया,आदि लोग उपस्थित रहे।