कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग_भैया बहुत लपक के बज रही!

कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग_भैया बहुत लपक के बज रही!

घना कोहरा छाया, दृश्यता घटी, दूर तक देखना हुआ मुश्किल

#हरदोई
मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसके चलते ठिठुरन वाली ठंड लोगों को सहन करनी पड़ रही है। वहीं घना कोहरा छाने से दृश्यता भी घट गई है। दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शहर सहित समूचे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इसके चलते नमी बढने के कारण प्रदेश भर में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई और कोल्ड-डे जैसे हालात बन गए हैं। आज लोगों की जुबां से निकला भैया बहुत लपक के बज रही!