आजमगढ़: हरैया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का चला हंटर!बिना डॉक्टर चल रहे दो अवैध अल्ट्रासाउंड सीज होने से मचा हड़कंप!!

आजमगढ़: हरैया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का चला हंटर!बिना डॉक्टर चल रहे दो अवैध अल्ट्रासाउंड सीज होने से मचा हड़कंप!!
​आजमगढ़ जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हरैया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और सीएमओ डॉ. एन.आर. वर्मा के निर्देश पर की गई! एडिशनल सीएमओ नोडल अधिकारी पीसी-पीएनडीटी के नेतृत्व में जब टीम ने छापेमारी की, तो हड़कंप मच गया। जांच में 'जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर' और 'शिवम सोनोग्राफी सेंटर' बिना किसी वैध पंजीकरण के चलते पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों ही सेंटरों पर मशीनें तो थीं, लेकिन न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई मरीज। यह केंद्र नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे थे! टीम ने मौके पर मौजूद उपकरणों की सूची बनाकर दोनों केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया! इस दौरान नायब तहसीलदार हरैया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में बिना रजिस्ट्रेशन अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!!